Gwalior News: पत्नी की बेवफाई ने पति को बनाया कातिल, थाने पहुंचकर कहा- मैंने मर्डर किया, मुझे गिरफ्तार करो
पुलिस को बताया कि उसने पत्नी सोनम से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद उसे शक था कि पत्नी किसी और से बात करती है और उसके अवैध संबंध है।

ग्वालियर। ग्वालियर में वैलेंटाइन्स सप्ताह के दौरान एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फिर थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति थाने पहुंचा और पुलिस वालों से कहा कि वह बेवफा थी, इसलिए उसका मर्डर कर दिया। जाओ लाश ले आओ।। पता चला है कि दोनों ने करीब पांच साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पत्नी की लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।
बेवफा पत्नी की हत्या की यह खौफनाक घटना शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किसान बाग एरिया की है। आरोपी पति का नाम अवधेश वंशकर है जो ऑटो चालक है। अवधेश ने करीब पांच साल पहले सोनम नाम की लड़की से शादी की थी। लेकिन करीब 1 महीने पहले दोनों की जिंदगी उस वक्त तबाह हो गई जब पति अवधेश को पत्नी सोनम के अफेयर के बारे भनक लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच करीब 1 महीने से लड़ाई चल रही थी। जिसका बीती रात खूनी अंत हो गया और पति अवधेश ने अपनी पत्नी सोनम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात भर लाश के पास बैठकर रोता रहा और पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह थाने पहुंचा अवधेश पुलिस कर्मियों से कहा इसलिए मार डाला... क्योंकि वह बेवफा थी जाओ इसकी लाश ले आओ।
आरोपी अवधेश की मां के मुताबिक अवधेश-सोनम ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी और करीब 1 महीने पहले अवधेश ने सोनम को 1 लड़के से सोशल मीडिया पर बात करते पकड़ा था। इतना ही नहीं अवधेश ने जब सोनम का मोबाइल चेक किया तो उन्हें कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिलीं जो सोनम की थीं और ये फोटो उन्होंने अपने मोबाइल पर लड़के को भेजी थीं। तभी से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications