Gwalior News: आधी रात कांग्रेस के बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: भारतीय जनता पार्टी ने आधी रात कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है जब देर रात भाजपा की आमसभा में कांग्रेस के बड़े नेता अलबेल सिंह घुरैया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा की उनके आने से दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया देर रात ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे और लोगों से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में सहयोग मांगा इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अलबेल सिंह घुरैया ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और सिंधिया ने उनका स्वागत भी किया।

At midnight, big Congress leaders joined BJP, Jyotiraditya Scindia got membership.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता अलबेल सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कहा की अलबेल सिंह मुझसे पिछले 20 वर्षों से जुड़े थे उनके मेरे परिवार के साथ पुराने रिश्ते हैं और उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को बहुत बल मिलेगा।

सिंधिया ने कहा मेरे दिल के दरवाजे सभी के लिए खुले

सिंधिया ने कहा कि उनके दिल के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले हैं लेकिन मैं नहीं चाहता की कोई जबरन मुझसे जुड़े बल्कि जब उसके दिल की अंतरात्मा कहे तब वह आए तो फिर उसका स्वागत है।

भारतीय जनता पार्टी से दक्षिण विधानसभा के उम्मीदवार नारायण सिंह कुशवाहा के समर्थन में देर रात तक य़ह चुनावी आमसभा हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+