एसबीआई योनो के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए रुपए
ग्वालियर मे एक व्यक्ति को गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर एसबीआई योनो की लिंक पर क्लिक करना पड़ गया मंहगा, खाते से निकल गए रुपए
ग्वालियर, 19 जुलाई। अब एसबीआई योनो के नाम पर भी ठगी होने लगी है। इसलिए अब लोगों को और भी सतर्क रहने की जरुरत है। ताजा मामला ग्वालियर से निकलकर सामने आया है। यहां एक शख्स ने एसबीआई योनो की लिंक पर क्लिक किया। क्लिक करते है उसके खाते से एक लाख चौबीस हजार रुपए निकल गए। ठगी का शिकार हुए शख्स ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है।

ऑनलाइन भुगतान नहीं होने से गूगल से निकाला था नंबर
ग्वालियर शहर के पिंटों पार्क इलाके में रहने वाले अमित सिंह को ऑनलाइन भुगतान करना था, लेकिन अमित ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे थे। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद अमित का ऑनलाइन भुगतान नहीं हो सका। परेशान होकर अमित ने गूगल में सर्च करते हुए एसबीआई का एक कस्टमर केयर नंबर निकाला। अमित सिंह ने इस कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर के अपनी परेशानी बताई।
कस्टमर केयर नंबर से मिली एसबीआई योनो की लिंक
अमित सिंह मे कस्टमर केयर से बात करने के बाद उनके द्वारा बेजी गई लिंक प्राप्त कर ली। अमित को लगा कि अब उसकी परेशानी हल हो जाएगी, लेकिन अमित की परेशानी कम होने की बजाय और अधिक बढ़ गई। अमित ने जैसे ही मोबाईल पर भेजी गई एसबीआई योनो की लिंक पर क्लिक किया तो अमित के खाते से लगातार दो बार में एक लाख चौबीस हजार रुपए निकल गए।
कुछ देर तक अमित को नहीं आया कुछ समझ
अमित के खाते से रुपए निकल गए। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि अमित कुछ नहीं समझ भी नहीं सका। हांलाकि खाते से जब एक लाख चौबीस हजार रुपए निकल गए तो अमित को समझते देर नहीं लगी कि वो ठगी का शिकार हो गया है। अमित ने गूगल से सर्च करके जो कस्टमर केयर नंबर निकाला था वह फर्जी था। इसी फर्जी ने से किसी ठग ने अमित को लिंक भेजी थी। इसी लिंक पर क्लिक करके ही अमित के पैसे उसके खाते से निकल गए।
क्राइम ब्रांच में की अमित ने शिकायत
अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत अमित ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच में की है। अमित की शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच मे पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वे ठग को पकड़ने में सफल हो जाएंगे।
अंजान शख्स द्वारा भेजी गई किसी भी लिंक पर ना करें क्लिक
सायबर एक्सपर्ट बतातें है कि आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। ठग रोज ठगी करने के नए नए तरीके निकाल रहे है। पुलिस द्वारा समय समय पर लोगों को जागरुक करने के लिए ठगी से बचने के उपाय बताए जाते है। लोगो को ठगी से बचने के सभी उपायों की जानकारी होना चाहिए। थोड़ी सी जानकारी के अभाव में खाता खाली होने का खतरा बना रहता है। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अपने दस्तावेज जैसे पेनकार्ड या आधार कार्ड किसी अंजान को नहीं देना चाहिए। अपने मोबाईल पर आए ओटीपी को भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। किसी भी वेबसाईट या लिंक को खोलने पर पहले उसकी पूरी जानकारी लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications