Amit shah gwalior visit: अमित शाह के स्वागत के लिए जय विलास पैलेस में हो रही ऐसी तैयारियां
अमित शाह बनेंगे सिंधिया महल के मेहमान, स्वादिष्ट व्यंजनों का लेंगे स्वाद, मराठाओं के गौरव का वर्णन करने वाली गैलरी का करेंगे उद्घाटन, 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी किए गए सुरक्षा में तैनात, पूरे शहर को सजाया गया, साढ़े बार
ग्वालियर, 16 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को सिंधिया महल के मेहमान बनेंगे। यहां अमित शाह के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह महल के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। इसके साथ ही अमित शाह यहां मराठाओं के गौरवशाली इतिहास का बखान करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।
Recommended Video

महल में चल रही हैं जोर-शोर से तैयारियां
अमित शाह के स्वागत के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। महल को अमित शाह के स्वागत के लिए सजाया और संवारा जा रहा है। महल की खूबसूरती तो पहले से ही मनमोहक है लेकिन इस खूबसूरती को और निखारने का काम किया जा रहा है क्योंकि इस महल में आज मेहमान बन कर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं।

हर तैयारी पर सिंधिया खुद रख रहे हैं नजर
महल में होने वाली तैयारियों पर सिंधिया परिवार के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद नजर रखे हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महल में तकरीबन डेढ़ घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान अमित शाह यहां डिनर करेंगे और मराठाओं के इतिहास और शौर्य की जानकारी देने वाली एक गैलरी का उद्घाटन भी करेंगे। सिंधिया परिवार के साथ उनकी मुलाकात भी होगी। कहीं कोई चूक न हो इसलिए सिंधिया परिवार के सदस्य खुद सभी तैयारियां देख रहे हैे।

शहर के चौराहों और सड़कों को भी संवारा गया
अमित शाह के दौरे को देखते हुए ग्वालियर शहर के चौराहों और सड़कों को भी संवारने का काम पूरा कर दिया गया है। ग्वालियर एयरपोर्ट से जय विलास पैलेस के रूट पर पड़ने वाले सभी चौराहों और सड़कों को चमका दिया गया है। इस रूट पर पड़ने वाले पड़ाव पुल पर तो मनमोहक पेंटिंग भी करा दी गई है। अमित शाह यहां शाम के वक्त आएंगे इसलिए अंधेरा भी हो जाएगा। ऐसे में शहर की चमक दिखाने के लिए सड़कों और चौराहों पर विशेष लाइटिंग भी की गई है।

12 किलोमीटर के रूट पर तैनात किए गए हजारों सुरक्षाकर्मी
अमित शाह का ग्वालियर एयरपोर्ट से जय विलास पैलेस तक का सफर तकरीबन साढ़े बारह किलोमीटर का है साढ़े बारह किलोमीटर के रूट पर 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अमित शाह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही इन सुरक्षाकर्मियों के बीच 20 एसपी भी सुरक्षा में डटे रहेंगे। अमित शाह इस दौरान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अमित शाह के रूट पर सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।

अमित शाह से पहले और भी कई दिग्गज रह चुके हैं महल के मेहमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जय विलास पैलेस के पहले मेहमान नहीं है, इससे पहले भी बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और मंत्री इस महल के मेहमान रह चुके हैं। यहां तक कि क्रिकेटर कपिल देव भी इस महल के मेहमान बन चुके हैं। देश के तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल समेत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी इस महल में मेहमान बन चुके हैं। इसके अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव, प्रमोद महाजन, जॉर्ज फर्नांडीज, पी चिदंबरम, एचडी देवगोडा, इंद्र कुमार गुजराल और प्रतिभा पाटिल समेत राहुल गांधी भी सिंधिया के जयविलास पैलेस में मेहमान बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications