Amanveer Singh Bains: सीएम मीटिंग से लौटने के बाद गुना कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल रेफर
Amanveer Singh Bains: मध्य प्रदेश के गुना जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ी गई है। उन्हें जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Amanveer Singh Bains: मध्यप्रदेश के गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर को सुबह वोमिटिंग हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां भोपाल रेफर किया गया। बता दें कि गुरुवार को गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ग्वालियर में मुख्यमंत्री के साथ आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात वहां से वापस गुना लौटे।

शुक्रवार सुबह वो सर्किट हाउस में थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह सोफे पर बैठे-बैठे ही ले गए। पहले अस्पताल स्टाफ को सर्किट हाउस भेजने की बात सामने आई, लेकिन फिर कलेक्टर को ही जिला अस्पताल लाया गया। उनके आने की सूचना डॉक्टरों को पहले ही दे दी गयी थी, इसलिए अस्पताल में सभी तैयारियां कर ली गई थी। उन्हें सीधे नई बिल्डिंग में बने आईसीयू में ले जाया गया।
सूचना मिलते ही जिला पंचायत एसपी सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद गुना जिला अस्पताल से कलेक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।
गुना बस हादसे के बाद ज्वाइन किया था पदभार
गुना में हुए बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुना के कलेक्टर तरुण राठी को हटाने के आदेश दिए थे इसके बाद नए कलेक्टर के रूप में अमनवीर सिंह बैंस को नया कलेक्टर बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications