Gwalior News: इस सड़क से हटेगा अतिक्रमण, चलेगा बुलडोजर, होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एलीवेटेड रोड का काम तेजी से चल सके, इसके लिये सभी बाधायें तत्परता से दूर कराएँ। एलीवेटेड रोड निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटवाएं। साथ ही एलीवेटेड रोड निर्माण के लिये एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की अनुमति भी जल्द से जल्द प्राप्त की जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसडीएम लश्कर व सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को दिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर चौहान ने विभिन्न परियोजनाओं एवं शासकीय प्रयोजनों के लिये चिन्हित जमीन की स्थिति की समीक्षा की है।

साथ ही राज्य शासन के निर्देशों के तहत शासकीय परियोजनाओं के लिये शीघ्रता से जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने भू-अर्जन संबंधी कार्रवाई दो माह में पूर्ण करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर चौहान ने एलीवेटेड रोड के अंतर्गत हजीरा के समीप एक्स्ट्रा लेग निर्माण के लिये तानसेन मकबरा के समीप व फूलबाग लूप के निर्माण के लिये भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जल्द से जल्द अनुमति प्राप्त करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री सेतु निगम को दिए। उन्होंने भू-अर्जन की समीक्षा के दौरान जोर देकर कहा कि, भू-अर्जन के सभी प्रस्ताव आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएं, जिससे भू-अर्जन की कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण की जा सके।
बैठक में कार्यपालन यंत्री सेतु निगम जोगिंदर सिंह यादव, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, एसडीएम झाँसी रोड विनोद सिंह व एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीओ सेतु निगम प्रबल सिसौदिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इंदौर में मास्टर प्लान के लिए अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में मास्टर प्लान की सड़कों में बाधक निर्माण हटाने की कार्यवाही क्रम में झोन क्रमांक 10 के अंतर्गत तिलक नगर मास्टर प्लान की रोड में आने वाली कृष्णा पब्लिक स्कूल की बाउंड्री वॉल को जेसीबी के माध्यम से रिमूवल किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जहां से कार्रवाई के मद्दे नजर अलग-अलग बाजारों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तिलक नगर क्षेत्र में की गई है, जहां अतिक्रमण नगर निगम की ओर से हटाया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में मास्टर प्लान के लिए चला बुलडोजर, इस कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण












Click it and Unblock the Notifications