MP Election: 'अबकी बार 150 पार', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर कार्यसमिति की बैठक में दिलाया संकल्प
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारी के साथसाथ नेताओं और कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया।
बैठक के दौरान अमित शाह बोले की इस बार अगर आप लोगों ने एक साथ होकर कांग्रेस को रोक लिया तो इस बात की भी मुझसे गारंटी ले लीजिए कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक मध्य प्रदेश की शासन में नहीं आ सकेगी। इसलिए पूरा जोर लगा दीजिए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि, मौजूद सभी, जनप्रतिनिधि नेता कभी न कभी चुनाव लड़े हैं। इसलिए मैं कुछ सिखाना चाहूं तो ठीक नहीं होगा। मैं तो सिर्फ आपको अपनी ताकत का एहसास कराने आया हूं। जैसे- हनुमान जी सागर को पार करने में हिचक रहे थे तो जामवंत जी ने उन्हें ताकत का एहसास कराया था। उन्होंने कहा कि, जीत के लिए कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ अपने अंदर से वो मैं अहम को निकाल दें फिर आप देखेंगे कि, आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा। आपका दुनिया और चुनाव को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में शिवराज सरकार को कहा कि सभी प्रतिनिधि और पदाधिकारी और आज इस बात का संकल्प लें कि वो सिर्फ जीतने के लिए ही मेहनत करेंगे। यह समय शिकवा शिकायत का नहीं बल्कि एकजुट होकर क्षेत्र में उतरने का है। इस बार 150 से ज्यादा सीट लाकर मध्य प्रदेश सरकार को लौटाना है। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दिए।
केंद्रीय गृहमंत्री मध्यप्रदेश में सबसे अधिक चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। विधानसभा से लेकर जिला व पंचायत जीतने का अनुभव है। 2019 में 29 में से 28 जिताने वाला कार्यकर्ता मेरे सामने बैठा है। इसलिए संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे पहले छिंदवाड़ा की सीट जीतकर विजय संकल्प अभियान की शुरूआत करेंगे। इस संकल्प को अगर हमें सिद्ध करना है तो 2023 में 150 सौ से अधिक सीटें जीतकर भाजपा का भगवा एक बार फिर मध्यप्रदेश में लहराना होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। राजनीतिक प्रस्ताव रखे गए और सभी से कहा गया है कि लक्ष्य एक ही होना चाहिए जीत।












Click it and Unblock the Notifications