Gwalior News: नेशनल हाइवे पर सड़क पर दौड़ते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: ग्वालियर में आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव के पास एक सड़क पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी में फेल गई। चालक ने ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई है। घटना घाटीगांव की है।

ट्रक में 24 लाख रुपए का मक्का भरा हुआ था। यह कुंभराज से पानीपत के लिए जा रहा था। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही ट्रक जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

A truck running on road suddenly caught fire on National Highway, driver saved his life by jumping

धौलपुर निवासी सतीश कुमार गुर्जर ट्रांसपोर्टर है और उनके ट्रक चलते हैं। बीती रात उनका ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 0612 कुंभराज से मक्का भरकर पानीपत के लिए निकला था। ट्रक अभी घाटीगांव हाइवे पर था कि तभी पास से निकले एक अन्य चालक ने ड्राइवर को बताया कि ट्रक में आग लगी हुई है। आग का पता चलते ही ड्राइवर अपना वाहन किनारे लगा रहा था कि तब तक आग केबिन तक जा पहुंची और ड्राइवर व उसके साथी नेे ट्रक से कूदकर जान बचाई।

मौक़े पर पहुंची पुलिस और दमकल

घटना का पता चलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही आग से ट्रक में भरा हुआ मक्का और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से करीब 24 लाख रुपए के करीब का नुकसान हुआ है।

नहीं लगाते छलांग तो चली जाती जान

पुलिस को ट्रक के स्टॉफ ने बताया कि अगर समय रहते उन्हें आग का पता नहीं चलता और ट्रक से छलांग नहीं लगाते तो उनकी जान पर बन आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+