सपने में आए भोलेनाथ, फिर शिवलिंग को ईंट-सीमेंट से चुनवा दिया, पकड़ी गई महिला ने बताई वजह

Gwalior built Shivling with brick and cement

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही एक आरोपी महिला की दलील है कि भगवान भोलेनाथ ने उसे सपना दिया था और कहा था कि शिवलिंग का आकार बड़ा होने वाला है इसलिए इसे ढंक दिया जाए। इसलिए उसने ईंट और सीमेंट के सहारे चुनवा दिया है।

Gwalior built Shivling with brick and cement


शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में राजीव आवास योजना की मल्टी के पास जब लोग पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने देखा कि शिवलिंग को किसी ने ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है। इसको लेकर तनाव फैल गया।जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जांच-पड़ताल में पता चला कि राजीव आवास में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला कृष्णा और 2 अन्य महिलाओं ने ऐसा किया है। इसके बाद पुलिस जब महिलाओं के घर पहुंची तो 2 महिलाएं पुलिस को मिली गईं। पुलिस ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने पर तीनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पकड़ी गई एक महिला कृष्णा देवी ने स्वीकार किया है कि उसने शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया। महिला ने कहा कि अंदर शिवलिंग बड़ा हो रहा है। जब पुलिस ने पूछा कि ऐसा कैसे होगा तो आरोपी महिला ने बताया कि उसे रात को शिवजी ने सपना दिया था। सपने में कहा था कि मेरी पिंडी को बड़ा करना है। इसके लिए उसे ढंक दिया जाए।

पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तीनों महिलाओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। यह मंदिर में आने जाने से भी लोगों को रोकती थीं। पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा है। साथ ही मंदिर में शिवलिंग से ईंट, सीमेंट से हटवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+