कभी आपने सफेद हिरण देखा? देश के इस जंगल में रहते हैं ऐसे दुर्लभ जानवर, अरसे बाद 1 बाहर निकला

गुवाहाटी। आपने हिरण तो खूब देखे होंगे। शुद्ध शाकाहारी जानवर, जो कि हरे-भरे जंगल, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी या नेशनल पार्क में रहते हैं। दुनियाभर में हिरणों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। मगर, क्या कभी आपने सफेद रंग का हिरण देखा है?
शायद नहीं देखा होगा ऐसा हिरण। आज देखिए। यह दुर्लभ सफेद हिरण पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य के काजीरंगा में नजर आया। एक वन अधिकारी (IFS) सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं, जो कि सोशल साइट्स पर वायरल हो गईं।

Recommended Video

    White Deer: Kanjiranga National Park में दिखा सफेद हिरण, देखें Photo | वनइंडिया हिंदी
    देश में यहां दिखा सफेद रंग का हिरण

    देश में यहां दिखा सफेद रंग का हिरण

    लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या वाकई ऐसे हिरण होते हैं? काजीरंगा नेशनल पार्क के डीएफओ रमेश गोगोई ने बताया कि, ये दुर्लभ सफेद हिरण असम में जरूर मिलेंगे। गोगोई ने कहा कि, कुछ ही दिन हुए हैं, जब पहली बार ऐसा हिरण नजर आया था। यह कभी-कभार ही जंगल से बाहर आता है, लेकिन ऐसा भी नहीं कि यह अन्य हिरणों के साथ न रहता हो। यह भी भूरे रंग के दूसरे हिरणों के साथ घूमता और घास खाता है।

    पूरी तरह आनुवंशिक (जेनेटिक) है रंग

    पूरी तरह आनुवंशिक (जेनेटिक) है रंग

    काजीरंगा नेशनल पार्क के वनअधिकारी ने बताया कि, इस हिरण का सफेद रंग पूरी तरह से जेनेटिक है। उन्होंने कहा कि, जीन में बदलाव की वजह से ऐसा होता है। यह हिरण परिवार की अलग प्रजाति नहीं है।

    एक या दो तरह के ही हिरण मिलेंगे

    एक या दो तरह के ही हिरण मिलेंगे

    डीएफओ रमेश गोगोई के मुताबिक, देश के काजीरंगा नेशनल पार्क में कुल 40,000 हॉग हिरणों में से सिर्फ एक या दो प्रकार के रेयर सफेद हॉग हिरण पाए जा सकते हैं।

    जयंत कुमार सरमा ने खींची फोटो

    जयंत कुमार सरमा ने खींची फोटो

    वहीं, सुशांता नंदा ने ट्वीट कर लिखा, 'काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सफेद हॉग हिरण देखा गया। यह तस्वीर जयंत कुमार सरमा ने क्लिक की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+