असम: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की महिला नेता का बयान, BJP के रंजीत दास ने किया हमारा अपमान

गुवाहटी। असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य में बीजेपी को एक बहुत बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब उसकी सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से हाथ मिला लिया। इस फैसले को लेकर BPF की नेता प्रामिला रानी ब्रह्मा ने कहा है कि बीजेपी के साथ रहते हुए उनकी पार्टी का काफी अपमान किया गया था, खासकर बीजेपी के रंजीत दास ने हमारा काफी अपमान किया, इसलिए हमने चुनाव से पहले खुद को भाजपा से अलग कर लिया है और कांग्रेस अलाइंस के साथ जाने का निर्णय लिया है।

BPF Leader

असम में तीन चरण के अंदर होंगे चुनाव

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के द्वारा असम के अंदर तीन चरण में चुनाव कराने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी और 6 अप्रैल को आखिरी चरण का चुनाव होगा। इस बीच असम में फिर से सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी बीजेपी को एक जोर का झटका लग गया है। बोडोलैंड का कांग्रेस नेतृत्व के साथ जाने का फैसला बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि BPF को पिछले चुनाव में 12 सीटें मिली थी, जिसके बाद पार्टी ने बीजेपी गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+