असम विधानसभा चुनाव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र

असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

गुवाहाटी: असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और राज्यमंत्री हेमंत बिश्व सर्मा भी मौजूद रहे। घोषणापत्र जारी करते हुए जे.पी नड्डा ने कहा कि, 'हमने विकास की गति प्राप्त की है और हम राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

bjp

Recommended Video

    Assam Election 2021: BJP अध्यक्ष JP Nadda ने जारी किया पार्टी का Manifesto | वनइंडिया हिंदी

    इन आकांक्षाओं के साथ हमने असम के लोगों से घोषणापत्र में 10 वादे किये हैं।' उन्होंने आगे कहा कि यदि हम सरकार में आए तो ब्रम्हपुत्रा नदी के आसपास अतिरिक्त पानी के संरक्षण के लिए बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके।

    यह भी पढ़ें: Assam Elections 2021: असम के चुनावी सभा में बरसीं प्रियंका, कहा-माफिया की तरह काम रही है भाजपा

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओरुनोडोई स्कीम के तहत 30 लाख परिवारों को प्रति माह 3 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से चुनाव होना है। तीन चरणों में होने वाला चुनाव 6 अप्रैल तक चलेगा।

    आखिरी बार साल 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था और सर्बानंद सोनेवाल भाजपा की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

    घोषणा पत्र के 10 वादे

    1. लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए ब्रह्मपुत्र अभियान कि होगी शुरुआत

    2. 30 लाख लोगों को 3 हजार रुपए की मासिक सहायता देने के लिए अरुणोदय कार्यक्रम का होगा विस्तार

    3. सभी नामघरों को 2.5 लाख की वित्तीय सहायता।

    4. बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा। सरकारी संस्थानों में सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा। कक्षा 8 से छात्राओं को प्रदान की जाएगी साइकिल।

    5. एनआरसी के जरिए वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा की जाएगी और घुसपैठियों को रोका जाएगा।

    6. राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन की गति को बढ़ाया जाएगा।

    7. आत्मनिर्भर असम के लिए मैक्रो और माइक्रो लेवल पर योजनाएं बनाई जाएंगी।

    8. घोषणापत्र में युवाओं को नौकरी देने का वादा भी किया गया। घोषणापत्र के अनुसार राज्य देश में सबसे तेजी से रोजगार देने वाला राज्य बनेगा। वादे के अनुसार 31 मार्च 2022 तक 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी व 1 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। भाजपा ने प्राइवेट सेक्टर में 8 लाख नौकरी देने का भी वादा किया।

    9. उद्दमशीलता को बढ़ावा देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा रोजगार योजना के तहत अगले 5 वर्षों के लिए हर साल 2 लाख युवाओं को उद्दमी के रूप में सहायता दी जाएगी।

    10. घोषणापत्र में भाजपा ने वादा कि पट्टा प्रणाली के तहत ज्यादा से ज्यादा भूमिहीन लोगों की मदद की जाएगी।

    अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस अपनी चुनावी रैलियों में भाजपा को सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर लगातार घेरती आई है। राज्य की मुस्लिम आबादी में भी इन कानूनों को लेकर खौफ है। वहीं, भाजपा अब तक यही कहती रही हैं कि सीएए और एनआरसी को हर हाल में लागू किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+