Assam Elections 2021: असम के चुनावी सभा में बरसीं प्रियंका, कहा-माफिया की तरह काम रही है भाजपा
Assam Elections 2021: असम के बोलीं प्रियंका, कहा-माफिया की तरह काम रही है भाजपा
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सभा राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांगेस-बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस नेत प्रियंका गांधी वाड्रा असम में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रही हैं। इन रैलियों में प्रियंका ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा माफिया की तरह काम कर रही है, असम में सिंडिकेट चल रहा है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाय कि उन्होंने प्रदेश की जनता को ठगा है। चाय बगान मजदूरों, युवाओं और आदिवासियों को धोखा दिया और सीएए को लागू कर दिया। प्रियंका ने रैली में भाजपा को गलत बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एयरपोर्ट को अपने अरबपति दोस्तों को सौंप दिया। किसानों की जमीनें चुरा ली और बीजेपी के बड़े दोस्तों के हाथों में सौप दिया। वहीं प्रियंका ने सरकारी कंपनियों के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि सरकार अपने दोस्त अरबपतियों को खुश करने के लिए सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है।
Recommended Video
आपको बता दें कि सोमवार को प्रियंका 4 रैलियों को संबोधित कर रही है। वहीं उन्होंने शंकरदेब गुरुजना की जन्मस्थली बोरदोवा का दौरा किया। प्रियंका ने इससे पहले जोरहाट, नजरिया में रैलियां की और बीजेपी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी असम में ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के विकास की पक्षधर है। वो असमिया लोगों का विकास चाहती है। सोमवार को उन्होंने सुरपाथर, कलियाबोर और बोरदोवा में जनसभाएं की।












Click it and Unblock the Notifications