Assam Delivery Agent: 8 साल की बच्ची के 'झूठ' पर पिटा युवक, CM सिद्धारमैया से पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग
Assam Delivery Agent के साथ कर्नाटक में हुई कथित ज्यादती के मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से बात की है। उन्होंने डिलिवरी एजेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
असमिया युवक के उत्पीड़न का मामला
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार फर्जी आरोपों को लेकर असम के एक डिलीवरी एजेंट का कर्नाटक में उत्पीड़न हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, डिलिवरी एजेंट का उत्पीड़न बेहद परेशान करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के CM से क्या कहा?
असम के CM ने कहा कि डिलिवरी एजेंट जो आघात झेल रहा है, इसकी रिपोर्ट चिंताजनक है। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि कृपया उक्त व्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षा और न्याय मिले, ये सुनिश्चित करें।
बेंगलुरु छोड़कर असम लौट जाएगा पीड़ित
रिपोर्ट्स के अनुसार डिलिवरी एजेंट ने कहा है कि वह असम वापस जाना चाहता है। फूड डिलिवरी का काम करने वाले इस शख्स के मैनेजर ने बताया कि उसके परिवार में एक मां है, जिसकी तबीयत खराब रहती है। उसने वापस लौटने का फैसला लिया है।
क्यों पीटा गया शख्स
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में लड़की खुद अपार्टमेंट की छत पर गई थी, लेकिन डांट से बचने के लिए उसने फूड डिलिवरी वाले पर झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस के आने और बच्ची के झूठ का पर्दाफाश होने से पहले अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और गार्ड ने डिलिवरी करने वाले शख्स को जमकर पीट दिया।












Click it and Unblock the Notifications