असम में दो गुटों के बीच फायरिंग, 10 की मौत

राजधानी गुवाहाटी से 280 किलोमीटर दूर सोनितपुर में असम पुलिस, सीआरपीएफ और असम रायफल्स के जवानों को भेजा गया है। जहां ये घटना घटी है वो इलाका असम-अरुणाचल बॉर्डर पर रिजर्व फॉरेस्ट का है। यहीं दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और बात फायरिंग तक पहुंच गई।
पुलिस और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा और फायरिंग शुरु हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग अरुणाचल एग्रेशन विरोधी समिति के सदस्य थे। इस समिति के लोग असम के इलाके में कथित रूप से अरुणाचल के लोगों के अवैध कब्जे का विरोध करते थे।
खबर यह भी है कि पिछले कुछ दिनों से असम सरकार की तरफ से इन इलाकों में अवैध कब्जे को हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही थी, जिसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications