Assam Arunachal Border तनाव: शिक्षा मंत्री बोले- शांति के लिए द्विपक्षीय बैठक, उपद्रवी पर एक्शन लेगा अरुणाचल
असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कहा, सीमा पर गोलीबारी में दो लोगों की मौत से तनाव पैदा होने के बाद द्विपक्षीय बैठक हुई। उन्होंने कहा, अरुणाचल ने दोषियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दी है।

Assam Arunachal सीमा पर धेमाजी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की बात सामने आई। इस मामले में गोगामुख थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कहा, गोगामुख थाने में धेमाजी और लोअर सियांग जिले के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी हुई है।
उन्होंने कहा कि अरुणाचल पक्ष ने गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई में सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रिपोर्ट्स के अनुुसार दोनों मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है।
दरअसल, असम और अरुणाचल के बीच 804 किलोमीटर की सीमा लगती है। यहां लंबे समय से अंतर्राज्यीय सीमा विवाद है। जिसे सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के की ओर प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।
इस साल 20 अप्रैल को सीमा विवाद को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications