असम में 5.6 तीव्रता का भूकंप, सभी सुरक्षित पर चेहरे पर खौफ बरकरार
गुवाहाटी। असम में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टैयर पैमाने पर 5.6 मापी गई। अब तक राज्य के किसी भी इलाके से जान और माल की हानि की खबर नहीं मिली है। हां लोगों के चेहरे पर खौफ साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि झटके आते ही सभी के जहन में नेपाल की तस्वीर छाने लगती है।
भूकंप का केंद्र बिंदु कोकराझर के बसुगांव में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर पर था। इस इलाके में करीब एक महीने पहले भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। तब केंद्र बिंदु मणिपुर के ककचिंग में था।
महत्वपूर्ण बातें-
- भारत में पिछले सात दिनों में दो बार भूकंप आ चुका है।
- पिछले एक महीने में 11 बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
- पिछले एक साल में 194 बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
- इन झटकों में सभी छोटी-बड़ी तीव्रता वाले भूकंप शामिल हैं।
- बीती रात अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
- कल अफगानिस्तान में ही 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
- पांच दिन पहले पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता के झटके महसूए हुए।













Click it and Unblock the Notifications