VIDEO: बारिश से आज फिर तर-बतर हुआ हरियाणा का गुड़गांव शहर, लोगों को गर्मी से राहत मिली
गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में आज सुबह से ही मानसूनी बारिश होने लगी। ठंडी-ठंडी हवा चलने के साथ ही करीब 5 बजे बूंदे टपकीं। उसके बाद 8 बजे तक तेज वर्षा हुई। कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश हो रही है। हीरो होंडा चौक एरिया में लोग छतरी लगाए नजर आए। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अभी और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से कहा गया कि, दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। अभी एक या दो बार बारिश और होगी। तेज गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
Recommended Video

आज सुबह की बारिश से गुरुग्राम की कई कालोनियों में कीचड़ हो गई है। यह जिला हरियाणा में आता है और यहां 2018 में भी भयंकर बारिश हुई थी। तब कई कालोनियों में महीनेभर तक पानी भरा रहा था। आज भी आप तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी बारिश हुई है। न्यूज एजेंसी ने अभी गुड़गांव में बरस रही बूंदों का वीडियो जारी किया। आप देख सकते हैं कि, तेज वर्षा हो रही है। जगह-जगह पानी भर गया है। कहीं-कहीं जाम भी लगा है। निचले इलाकों में खूब पानी देखा गया है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अपडेट हैं कि, अगले 24 घंटे में एनसीआर में फिर बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, उत्तरकाशी और हरिद्वार में कल से ही बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के ही कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सौड़ी बंद है। उत्तराखंड के अलावा भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications