गुरुग्राम के अर्जुन नगर में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत
गुरुग्राम के अर्जुन नगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां श्मशान घाट की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा अर्जुन नगर स्थित एक खाली प्लॉट के पास हुआ है। दीवार गिरने से 7 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। लोग यहां कुर्सी डालकर दीवार के सहारे बैठते थे, लेकिन दीवार गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हादसे में एकबच्ची समेत कुछ लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद इसकी जानकारी लोगों ने 112 डायल करके दी। अर्जुन नगर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 10 वर्षी खुशबू, 50 वर्षीय बाबा, 60 वर्षीय पप्पू, 50 वर्षीय मनोज गाबा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में 50 वर्षीय दीपलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार खाली प्लॉट में बनी दीवार के पा काफी लकड़ी लगी थी, इसके बोझ की वजह से यह दीवार नीचे गिर गई। न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications