Simran Singh Instagram: RJ सिमरन ने इंस्टा पर आखिरी पोस्ट में ऐसा क्या लिखा, जिसके मायने मौत के बाद बदले
Simran Singh Instagram: मशहूर आरजे सिमरन सिंह नहीं रहीं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित अपने अपार्टमेंट में आरजे सिमरन 26 दिसंबर 2024 को मृत पाई गई हैं। आरजे सिमरन सिंह ने खुदकुशी की है या इनकी हत्या की गई है? इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गुरुग्राम पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Simran Singh: RJ और मॉडल सिमरन सिंह की गुरुग्राम के फ्लैट में मौत, जम्मू की धड़कन के नाम से थी फेमस
आरजे सिमरन सिंह मूलरूप से जम्मू कश्मीर के नानक नगर की रहने वाली थीं। दिल्ली-एनसीआर की लोकप्रिय रेडियो जॉकी में से एक थीं। जम्मू की धड़कन की नाम से भी मशहूर आरजे सिमरन सिंह की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मौत से 13 दिन पहले सिमरन से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी, जिसके मायने अब बदल गए हैं।
यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्कार के VIDEO की हकीकत

आरजे सिमरन की इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट
आरजे सिमरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को थी, जिसमें वह गाउन में समुद्र तट पर खुशी से घूमते हुए नजर आ रही थीं। अंतिम पोस्ट के कैप्शन में सिमरन ने लिखा- Just a girl with endless giggles and her gown, taking over the beach🌊✨(बस एक लड़की जो अंतहीन हंसी और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर छा रही है)
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली के वो मुख्यमंत्री, जो पाकिस्तान में जन्मे, इनके लिए 37 साल करना पड़ा इंतजार

'जो व्यक्ति इतना खुश दिखता है, वह इस तरह कैसे मर सकता है?
आरजे सिमरन सिंह इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट के कैप्शन में अंतहीन हंसी के मायने होते हैं-'कभी खत्म नहीं होने वाली हंसी' और महज 13 दिन बाद ही यह हंसता मुस्कुराता चेहरा खामोश हो गया। हमेशा-हमेशा के लिए। सिमरन की मौत की खबर पर उनके इंस्टाग्राम पर दुख के संदेशों के साथ कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आई हुई है। एक यूजर ने टिप्पणी में मार्मिक ढंग से पूछा गया, "जो व्यक्ति इतना खुश दिखता है, वह इस तरह कैसे मर सकता है?"
सिमरन के इंस्टाग्राम पर 684K followers
बता दें कि आरजे सिमरन गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित अपार्टमेंट में रहती थीं। उसके एक दोस्त की सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने अपार्टमेंट से आरजे सिमरन का शव बरामद किया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच में ही सामने आ सकेंगे। सिमरन के इंस्टाग्राम पर 684K followers है। वह मनोरंजन रील्स भी बनाया करती थी।

जम्मू की धड़कन आरजे सिमरन को श्रद्धांजलि
सिमरन सिंह को उनके प्रशंसक प्यार से "जम्मू की धड़कन" कहते थे, क्योंकि इस क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता थी। फ्रीलांस रेडियो जॉकी बनने से पहले उन्होंने एक प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन के साथ काम किया था। इंस्टाग्राम पर उनकी हास्य सामग्री ने उन्हें कई उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।
जम्मू कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के असामयिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से जारी एक बयान में इस कठिन समय में सिमरन के परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के संयुक्त बयान में कहा गया, "सिमरन की आवाज़ और आकर्षण जम्मू-कश्मीर की भावना से मेल खाता था।" उन्होंने क्षेत्र के सांस्कृतिक परिदृश्य में उनके योगदान को स्वीकार किया, जिसे उनके काम को जानने वाले सभी लोग प्यार से याद रखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications