Mulayam Singh Yadav: जीवन रक्षक दवाओं पर हैं मुलायम सिंह यादव, हालत अभी भी नाजुक
Mulayam Singh Yadav: जीवन रक्षक दवाओं पर हैं मुलायम सिंह यादव, हालत अभी भी नाजुक
गुरुग्राम, 05 अक्टूबर: Mulayam Singh Yadav Health Condition: समाजवादी पार्टी संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। मुलायम सिंह यादव की हेल्थ को लेकर बुधवार 05 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, नेताजी की हालत नाजुक है, लेकिन अभी स्थिर बनी हुई है। फिलहाल नेताजी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं और डॉक्टरों की टीम नेताजी की सेहत पर नजर रखे है।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, अभी मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर और जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे उनके बेट और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी की हालत कल से थोड़ा बेहतर है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में ज्यादा भीड़ न लगाएं। साथ ही, नेताजी के लिए दुआ करने की अपील की है।
बता दें, पिछले काफी लंबे वक्त से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही है। इस वजह से वह महीने में एक या दो बार अपनी जांच के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है। लेकिन दो दिन पहले ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मेदांता अस्पताल के डॉक्टर यतिन मेहता की टीम लगातार इलाज कर रही है। वहीं, मेदांता अस्पताल में प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, मेदांता अस्पताल पर नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। मंगलवार को मेदांता अस्पताल ने लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादल की हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications