हरियाणा: गुरुग्राम में लगी आग, स्वाहा कर डालीं कई बसें
गुरुग्राम। आज हरियाणा में दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक जगह भयंकर आग लगी। कई बसें आग की चपेट में आ गईं। फायरब्रिगेड की ओर से अभी बताया गया कि, यह आग एक निजी बस वर्कशॉप में लगी। जिससे वहां कोहराम मच गया। वहीं, आग 2 झुग्गियों में फैल गई और कई किमी तक धुएं के गुबार नजर आए। आग ने काफी सामान स्वाहा कर डाला।

गुरुग्राम के फायरब्रिगेड ऑफिसर दिनेश कुमार ने बताया कि, सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद फायरब्रिगेड वहां पहुंच गई थी और तब आग बुझाई गई। उन्होंने कहा, "हमने आग पर काबू पा लिया है और आग को ज्यादा फैलने भी नहीं दिया।'

अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि, यह घटना गुरुग्राम में एक निजी बस वर्कशॉप की है, जहां पीछे की साइड में 2 झुग्गियों और आगे की साइड 3 बसों में आग लगी थी। उन्होंने नुकसान के सवाल पर कहा कि, यह तो जांच करने के बाद ही बता पाएंगे कितना नुकसान हुआ है।"

क्षेत्र में लगी भीषण आग की तस्वीरें न्यूज एजेंसी ने जारी कीं, आप देख सकते हैं कि कितना भयानक मंजर था। आग से बसें जल गईं।













Click it and Unblock the Notifications