करणी सेना प्रमुख और भाजपा प्रवक्ता का मुस्लिमों पर भड़काऊ भाषण- इन्हें देश से बाहर फेंका जाए

गुरुग्राम। हरियाणा के पटौदी की हिंदू महापंचायत में भाजपा के एक प्रवक्ता एवं करणी सेना प्रमुख सूरज पाल अमू ने भड़काऊ भाषण दिया। सूरज पाल अमू ने महापंचायत में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि, 'पाक परस्त मुसलमानों के ख़िलाफ़ ऐसा प्रस्ताव पास करें जिससे उन्हें देश से बाहर फेंक दिया जाए, ताकि सभी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएं।" अमू यहीं नहीं रुके, उन्होंने रविवार को गुरुग्राम में हुई महापंचायत में यह तक कहा कि 'अगर वे अपनी दाढ़ी काटना जानते हैं तो हम जानते हैं कि उनका गला कैसे काटा जाए।"

Haryana BJP spokesperson Suraj Pal Amu

बता दिया जाए कि, अमू एक समुदाय विशेष के खिलाफ पहले भी कई दफा विवादित भाषण दे चुके हैं। अब हरियाणा के पटौदी में हिंदू संगठनों के बैनर तले अमू ने 'मजहब बदलने' (धर्म परिवर्तन) और 'लव जिहाद' (अंतर-धार्मिक विवाह) के विरुद्ध आयोजित महापंचायत में भी ऐसी-ऐसी बातें कहीं, जो लोगों की भावनाएं भड़का सकती हैं। इस महापंचायत में आसपास के बहुत से गांवों के लोग शामिल हुए। जिसमें युवाओं की भी काफी संख्या मौजूद थी। अमू ने उन्हें उत्तेजित करते हुए कहा कि 'वो उन पार्क से उन सभी पत्थरों को उखाड़ फेंके, जहां पर एक ख़ास समुदाय के लोगों के नाम लिखे हों।'

अमू ने महापंचायत के दौरान बोहरा कलां के गांववालों की तारीफ की, जिन्होंने अपने गांव में एक मस्जिद नहीं बनने दी। अमू ने भीड़ से अपील करते हुए कहा 'इन जैसी इमारतों के कामों की बुनियाद को उखाड़कर फेंक दो।' दरअसल, बोहरा कलांगांव में दो साल पहले तब तनाव व्याप्त हो गया था, जब वहां एक मस्जिद बन रही थी। स्थानीय लोगों ने मस्जिद बनने का विरोध किया था और बाद में पुलिस के दखल के बाद कानून-व्यवस्था लागू की गई थी।

भाजपा आलाकमान ने दी सफाई
सूरज पाल अमू के भड़काऊ भाषण भाषण पर सत्तारूढ़ भाजपा और पुलिस प्रशासन का कहना है कि, अभी ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला, यदि शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने पटौदी की हिंदू महापंचायत में अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा था। संजय शर्मा ने कहा, "इस देश में किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति जो रह रहा है वो भारतीय है और उसके समान अधिकार हैं। अब यदि कोई कह रहा हो कि उनको बाहर फेंक देना चाहिए, तो यह कहना गलत है।"

हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, बैन हटवाने की अपील करेंगे

संजय शर्मा ने कहा कि, जो कुछ अमू ने कहा होगा, वो उनका व्यक्तिगत बयान था। पार्टी प्रवक्ता के तौर पर ऐसा नहीं कहा। वहीं, मानेसर के डीसीपी वरुण सिंह बोले कि, हमें अभी ऐसा कोई वीडियो मिला, जिसमें अमू भडकाउू बातें बोल रहे हों और न ही कोई लिखित शिकायत मिली है। यदि शिकायत दर्ज कराई जाती है तो हम एक्शन ले सकेंगे।

मानेसर के डीसीपी ने कहा- ''रविवार को पटौदी में सूरज पाल अमू समेत 3-4 गांवों के प्रधानों द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जहां धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हुई। उस बैठक में 500-600 लोगों ने हिस्सा लिया और कई भाषण दिए गए। हालांकि, उन भाषणों में जो भडकाउू बताया जा रहा है, उसे लेकर अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है।'
डीसीपी ने कहा कि, हमें पहले ही इस महापंचायत के बारे में सूचना मिली थी, और हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के साथ विश्वास-बहाली के उपाय किए थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बैठक के दिन पुलिस को तैनात किया गया था। हमने सोशल मीडिया पर भी नजर रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+