स्पा में काम कर रही लड़की के साथ कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उठाया खौफनाक कदम
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं युवती ने युवक पर गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दिया था कि अगर किसी को उसने कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। युवती की शिकायत के आधार पर महिला थाना ( पूर्व ) पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली 24 साल की युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात कादीपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती का रिश्ता शुरू हुआ। इसी दौरान युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
इसके बाद आरोपी युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वग गर्भवती हो गई। युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने युवक से अपने गर्भवती होने की बात बताई तो उसने उसका गर्भपात करा दिया। इसके अलावा युवती ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी।
इन सबसे परेशान होकर युवती ने बीते शनिवार की शाम तो सेक्टर-5 स्थित महिला थाना ( पूर्व ) पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः किन्नर बन महिलाओं के साथ घूमता था यह शख्स फिर मौका देखते ही दुष्कर्म की वारदात को देता था अंजाम












Click it and Unblock the Notifications