Gurugram: युवती को जॉब इंटरव्यू के बहाने बुलाकर किया रेप, मॉल की पार्किंग में हुई हैवानियत
Gurugram News: 27 साल की लड़की के साथ गुरुग्राम स्थित एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gurugram News: गुरुग्राम स्थित एक मॉल की पार्किंग में 27 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे इंटरव्यू के बहाने बुलाकर और पानी में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने सेक्टर 51 स्थित महिला थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें 27 साल की पीड़िता ने इंजीनियरिंग में स्नातक किया हुआ है।
पीड़िता गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र की रहने वाली है और वह पिछले काफी समय से ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, 'ऑनलाइन नौकरी सर्च दौरान वह तुषार शर्मा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। जिसने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया।' पीड़िता ने बताया कि पिछले शनिवार को तुषार ने उसे सहारा मॉल में इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। वह अपने दस्तावेजों के साथ दोपहर करीब 1 बजे मॉल पहुंची।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे मॉल के गेट मिला और बातें करते हुए उसे अपने साथ मॉल के बेसमेंट में ले गया। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी शख्स ने उसे नशीला पानी पिलाया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़ित युवती ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि तुषार शर्मा ने उसे अपनी कार के अंदर धकेल दिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी युवती को पार्किंग में अकेला छोड़कर फरार हो गया।
फरार होने से पहले आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। तो वहीं, अब पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। तो वहीं, आरोपी तुषार शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Recommended Video

बता दें कि सेक्टर 51 के महिला थाने की एसएचओ सुमन सूरा ने कहा, 'हमने मॉल प्रबंधन से बेसमेंट की सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।'












Click it and Unblock the Notifications