Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: गुरुग्राम की सिटी बस सेवा छह मार्गों पर हुई शुरू, इन रूट्स पर चलेंगी बसें

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने छह मार्गों पर अपनी सेवाएं शुरू करा दी हैं। कोरोना-अनलॉक-2 के इन दिनों गुड़गांव में जिन रूट्स पर सिटी बसें दौड़ेंगी, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। जीएमसीबीएल प्रशासन की ओर से बुधवार शाम को बताया गया कि, बसों में यात्रियों को बिठाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

जो भी बसें चलेंगी, सबमें सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म्स फॉलो करने होंगे। बसों के संचालन को लेकर गुरुग्राम जिला प्रशासन पहले भी संकेत दे चुका था। अंतत: आज गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने परमिशन दे दी।

शहर में चरणबद्ध तरीके से इन रूट्स पर दौड़ेंगी बसें

शहर में चरणबद्ध तरीके से इन रूट्स पर दौड़ेंगी बसें

रूट-212
रूट-134
रूट-112D
रूट-218
रूट-116F
रूट- 122

अब स्कूलों के खुलने भी आदेश आया

अब स्कूलों के खुलने भी आदेश आया

आज ही हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय का भी बयान आया, जिसमें कहा गया है कि 26 जुलाई को गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद हरियाणा में 27 जुलाई से फिर से स्कूल खोल दिए जाएंगे।

ऑड-ईवन सिस्टम स्ट्रीट वेंडर्स पर भी लागू होगा

ऑड-ईवन सिस्टम स्ट्रीट वेंडर्स पर भी लागू होगा

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि, शहर के चुनिंदा बाजारों में वर्तमान में ऑड-ईवन सिस्टम का अनुसरण कराया जा रहा है। यह स्ट्रीट वेंडर्स (सड़क पर सामान बेचने वालों) पर भी लागू होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+