मुलायम सिंह को किडनी दान करने मेदांता पहुंचा BHU का छात्र, कहा - वो मेरे लिए भगवान हैं

वाराणसी, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं। हर आम और खास शख्स उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। इस बीच बनारस हिंदू विश्चविद्यालय (बीएचयू) के छात्र नेता आशुतोष सिंह भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह नेता जी की जान बचाने के लिए अपनी किडनी देने को तैयार हैं। आशुतोष ने कहा कि नेताजी के लिए अपनी किडनी दान दे देंगे। ईश्वर से नेताजी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव

क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है। वह मेदांता के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की भी नजर मुलायम सिंह की तबीयत पर है। रविवार शाम उन्‍होंने अखिलेश यादव को फोन कर हालचाल लिया था। उन्‍होंने मेदांता के डॉक्‍टरों से भी बातचीत की और अच्‍छे से अच्‍छा इलाज मुहैया कराने के लिए कहा।

मुलायम की किडनी ने काम करना किया बंद : रिपोर्ट

मुलायम की किडनी ने काम करना किया बंद : रिपोर्ट

बता दें, सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत ज्‍यादा खराब होने पर उनकी डायलिसिस भी की गई। बताया जा रहा है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की वजह से डायलिसिस की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलायम की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। मेदांता के सीनियर डॉक्‍टरों की टीम 24 घंटे मुलायम सिंह की देखरेख में लगी हुई है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav का Health Bulletin डॉक्टरों ने किया जारी, हालत ठीक नहीं । वनइंडिया हिंदी |*News
    मुलायम के स्वास्थ्य के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे कार्यकर्ता

    मुलायम के स्वास्थ्य के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे कार्यकर्ता

    मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की काम पूरे देश में हो रही है। नेताजी के गांव सैफई में भी लोग जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सैफई में सपा कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचन के जाप के साथ कई तरह के अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। सपा ने एक ट्वीट में लिखा, "आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+