हरियाणा में बनेगा दुबई जैसा बिजनेस टावर, सरकार ने कहा- इसके लिए उपलब्‍ध कराएंगे 1 हजार एकड़ भूमि

गुरुग्राम। दुबई के 'बिजनेस-बे' की तर्ज पर हरियाणा में भी बिजनेस टावर बनेगा। सरकार का इसके साथ ही मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूजमेंट सिटी डेवलप करने का भी प्रस्ताव है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में घोषणा की। चौटाला ने इसके लिए गुरुवार को एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन) के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उस बैठक में एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता, महाप्रबंधक मनोज पाल सिंह को उन्होंने इन प्रोजेक्ट के लेआउट बनाने का निर्देश दिया।

बनेगा दुबई के ‘बिजनेस-बे’ जैसा बिजनेस टावर

बनेगा दुबई के ‘बिजनेस-बे’ जैसा बिजनेस टावर

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, हमारे यहां एस्सेल वर्ल्ड की तरह एम्यूजमेंट सिटी बनेगी। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास ग्लोबल सिटी का निर्माण किया जाएगा। चौटाला के मुताबिक, उनकी सरकार ने दुबई की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, सरकार राज्य में ऐसा बिजनेस टावर बनाना चाहती है, जिसकी चकाचौंध के आगे दुबई का 'बिजनेस-बे' भी फीका नजर आए। साथ ही मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूजमेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव है।

ग्लोबल सिटी हरियाणा प्रोजेक्ट

ग्लोबल सिटी हरियाणा प्रोजेक्ट

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के मुताबिक, बिजनेस टावर को गुरुग्राम के साथ ही द्वारका एक्सप्रेस वे के पास ग्लोबल सिटी के नाम से स्थापित किया जाएगा। इस सपने को धरातल पर उतारने के लिए सरकार जुट गई है। कल दुष्यंत ने खुद इस बारे में बताया कि ग्लोबल सिटी हरियाणा प्रोजेक्ट के लिए सरकार के पास करीब एक हजार एकड़ जमीन उपलब्ध है। उनके द्वारा कहा गया कि, अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर तुरंत कार्य शुरू कर दें। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय डेवेल्पर्स से भी संपर्क करें, ताकि मॉडर्न-मार्केट बनाने में आसानी हो।

खास होंगी विजन सिटी व एम्यूजमेंट-सिटी

खास होंगी विजन सिटी व एम्यूजमेंट-सिटी

डिप्टी सीएम ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि, हमारी सरकार के जो प्रोजेक्‍ट हैं, उन्‍हें वैश्विक स्तर की सुविधाओं सहित सिरे चढ़ाया जाए। उन्‍होंने कहा कि, इन मेगा प्रोजेक्ट में आप विजन सिटी व एम्यूजमेंट-सिटी बनाने की संभावनाएं तलाशें। चूंकि, सरकार की घोषणा के अनुसार विजन-सिटी में ज्वेलरी, फर्नीचर, गिफ्ट आदि से संबंधित आलीशान मार्केट बनाई जाएंगी। चौटाला ने कहा है कि, एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूजमेंट सिटी में बच्चों के लिए मनोरंजन व ज्ञानवर्धन स्थल बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+