बाहर लगा था मसाज पार्लर का बोर्ड, अंदर चल रहा था कुछ और खेल
पार्लर में जाकर जब सादी वर्दी पहने इन पुलिसकर्मियों ने कुछ ज्यादा पैसे लेकर लड़की का इंतजाम करने की बात कही तो पार्लर मालिक मान गया और भीतर ले गया। जहां पुलिस को सच्चाई का पता चला।
गुड़गांव। राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मसाज और स्पा के नाम से चल रहे इस पार्लर में शनिवार रात पुलिस ने छापेा मारा तो मसाज के नाम पर कुछ और ही होता हआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने यहां से 12 लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

गुडगांव के एमजी रोड पर चल रहे एक मसाज पार्लर के बारे में पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वहां जिस्मफरोशी कराई जा रही है और इसमें कम उम्र की लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए अपने ही कुछ साथियों को ग्राहक बनाया और पार्लर में भेज दिया। पार्लर में पहले तो वहां मौजूद लोगों ने सिर्फ मसाज ही होने की बात कही और किसी भी दूसरे काम के लिए मना कर दिया। काफी लंबी बातचीत के बाद जब सादी वर्दी पहने इन पुलिसकर्मियों ने कुछ ज्यादा पैसे लेकर लड़की का इंतजाम कर देने की बात कही तो पार्लर मालिक मान गया। वो ये मान गया कि यहां जिस्मफरोशी भी होती है। वह इन नए ग्राहकों को भीतर ले गया। जहां 12 लड़कियां मौजूद थी और साथ ही तीन लड़के भी।
भीतर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दी पुलिस को जानकारी
सादी वर्दी में मौजूद इन पुलिसकर्मियों ने फोन पर पार्लर के बाहर मौजूद दूसरे जवानों को भी जानकारी दे दी। इसके बाद वो भी पार्लर के अंदर चले गए। पुलिस ने नौ लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। क्वीन स्पा के नाम से चल रहे इस पार्लर में रेड की के बारे में पुलिस का कहना है कि मौके से 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के कहना है कि मामले में अभी जांच चल रही है और कई पहलुओं पर पुलिस गौर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications