सास मोबाइल पर नहीं करने देती थी बात, B.A पास बहू ने कर दी बेदर्दी से हत्या
भिवानी। सास-बहू के तकरार की खबरे तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ये खबर आपको सन्न कर देगा। जी हां यहां एक नई नवेली बहू ने सास की बेदर्दी से हत्या सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वो उसे मोबाइल फोन पर बात नहीं करने देती थी। हालांकि बहू ने इस हत्याकांड को छिपाने के लिए अच्छी कहानी भी रची लेकिन पुलिस के सामने सब बेकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?
मामला हरियाणा के भिवानी जिले के प्रेमनगर इलाके का है। बीए पास बहू सुरेखा ने पुलिस को बताया था कि ह घर में 55 वर्षीय सास फूलवती के साथ शुक्रवार रात कमरे में सो रही थी। उसका ससुर नरवीर छत पर बने कमरे में सोया था। देर रात दो-तीन नकाबपोश बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने उसकी सास के सिर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए।
सुरेखा ने पुलिस को बताया कि उसने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जोर से धकेल दिया। इससे उसका सिर दीवार से जाकर लगा और वह बेहोश हो गई। वहीं नरवीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह नीचे आया तो देखा कि फूलवती कमरे में खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जबकि सुरेखा गेट के पास बेहोश पड़ी थी।
क्या है मामले की असलियत?
सुरेखा की कहानी पर पुलिस को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ के बाद सुरेखा ने सबकुछ उगल दिया। सुरेखा ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले जून में उसकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सुरेखा का कहना है कि सास फुलवती उसे मोबाइल फोन पर किसी से बात नहीं करने देती थी।
वह उसका मोबाइल अपने पास रखती थी। सुरेखा का आरोप है कि वह उसे हर समय ताने भी देती रहती थी। सुरेखा ने पुलिस को बताया कि वह इससे तंग आ गई थी और उसने सास की हत्या की साजिश रची और फिर हत्या कर दी। पुलिस ने सुरेखा को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications