वीडियो में देखें गुड़गांव में गैंगवार: बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली

गुड़गांव। गुड़गांव में गुंडाराज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के पॉश इलाके सेक्टर 5 में एक पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुड़गांव के सेक्टर 51 में मेफील्ड गार्डन में रहने वाले राजू कुमार पेट्रोल पंप पर इसके मालिक को दिवाली का उपहार देने पहुंचा था।

Murder at Gurgaon Petrol Pump Caught on CCTV Camera
राजू अपनी कार में बैठा जब पट्रेाल पंप के अंदर पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग आए और ताबड़तोड़ राजू पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने राजू पर छह गोलियां उस समय तक चलाईं जब तक कि वह मर नहीं गया। घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार ह‍त्यारे फौरन फरार हो गये।

राजू के परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राजू के घर वालों का कहना है कि कुछ समय पहले राजू ने जान का खतरा होने की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने ना ही मामला दर्ज किया था और ना ही जांच की थी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी और गैंगवार का मामला लगता है। पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+