मानेसर में लगी भीषण आग, मौके पर 300 दमकल की गाड़ियां, 1 की मौत
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। गुरुग्राम के मानेसर स्थित कूड़े के ढेर पर भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह आग बीती रात लगी। आग इतनी भीषण थी की इसकी लौ आसमान में दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 300 गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आग कितनी भीषण है।फायर अधिकारी रमेश ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। यह आग बीती रात 25-30 एकड़ में फैले डंपिंग यार्ड में लगी है। 90 फीसदी आग पर नियंत्रण पा लियाग या है, अब स्थिति नियंत्रण में है।

यह आग पांच किलोमीटर के दायरे तक फैल गई, जिसे बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस हादसे में एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है। जिस तरह से आग की लपटें तेजी से बढ़ रही हैं, उसके चलते दमकल विभाग की 300 गाड़ियां यहां इसे बुझाने के लिए पहुंची हैं। हादसे में आस-पास की कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गई हैं, जबकि दो लोग इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गए हैं। इलाके में आंधी ने हालात को और भी मुश्किल कर दिए। रिपोर्ट के मुताबिक कई झुग्गियों में आग लगी है और इसकी वजह से लोगों को बाहर निकालने में मुश्किल हो रही है। झुग्गियों में रखे गैस के सिलेंडर ब्लास्ट कर गए हैं। फिलहाल फायर विभाग का कहना है कि हम आग के बुझने के बाद ही संपत्ति के नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications