गुरुग्राम: स्कूल टॉयलेट में दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

गुरुग्राम: स्कूल के टॉयलेट में मिली दूसरी कक्षा के छात्र का शव, सनसनी

Recommended Video

    Gurugram के नामी स्कूल के Bathroom में 8 साल के बच्चे की हत्या । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। राजधानी से सटे गुरुग्राम में स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के एक स्टूडेंट प्रदुमन की लाश मिली है। भोंडसी के रियान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में बच्चे का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को शौचालय में डाला गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच शुरू कर दी है।

    स्कूल के टॉयलेट में मिला दूसरी कक्षा के छात्र का शव, सनसनी

    सोहना रोड पर स्थित इस स्कूल में शुक्रवार सुबह जब कर्मचारियों और छात्रों ने टॉयलेट में बच्चे प्रदुमन का शव देखा तो स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी, हालांकि बताया जा रहा है कि बच्चा शौचालय में मृत मिला था और स्कूल की ओर से उसे अस्पताल ले जाकर सिर्फ अपनी ओर से खाना-पूर्ति की गई। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने भी इसे हत्या ही मान रही है। पुलिस ने घटना स्थल के पास से ही चाकू को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम का गला रेतने के बाद हत्या बाथरूम के खिड़की से कूदकर भागा है क्योंकि पुलिस को पीछे सीमेंट टूटी हुई मिली है।

    स्कूल के टॉयलेट में मिला दूसरी कक्षा के छात्र का शव, सनसनी

    शव की गर्दन पर निशान हैं। पुलिस का कहना है कि पृथमदृष्टया ये गला रेतकर की गई हत्या लग रही है लेकिन ज्यादा कुछ जांच के बाद ही कहा जा सकेगा। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, हालांकि पुलिस ने पाया है कि टॉयलेट के पास सीसीटीवी नहीं हैं। सात साल का ये छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता था। बच्चे के परिजन भी स्कूल में पहुंचे। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सुबह सात बजे उसे टॉयलेट में देखा गया लेकिन उन्हें 9 बजे सूचना दी गई। सबसे पहले स्कूल के माली ने प्रदुमन को देखा था। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    बीते साल दिल्ली के रियान इंटरनेशनल में हुई थी बच्चे की मौत

    रियान इंटरनेशनल स्कूल में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। जनवरी 2016 में दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में में 6 साल के एक बच्चे का शव पानी की टंकी में मिला था, जिसके बाद स्कूल प्रशासन पर सवाल उठे थे। दिव्यांश नाम का ये छात्र कविता प्रतियोगिता के लिए स्कूल आया था लेकिन उसका शव पानी की टंकी में मिला था। परिजनों ने तब स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+