परफ्यूम लगाने के बाद जलाया लाइटर तो कार में लगी आग, ड्राइवर गंभीर

परफ्यूम लगाने के बाद जलाया लाइटर तो कार में लगी आग ड्राइवर गंभीर

नई दिल्ली। गुड़गांव में कार में आग लग जाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार में बैठे शख्स ने परफ्यूम लगाने के बाद जब सिगरेट सुलगाने को लाइटर जलाया तो कपड़ों पर लगे परफ्यूम ने आग पकड़ ली और कार में भी आग लग गई।। कपड़ों में आग लग जाने के बाद किसी तरह से कार से कूदा। जले हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जलती हुआ कार की आग पर भी मुश्किल से काबू पाया गाया।

car caught fire after man sprayed perfume in gurgaon

एनटीबी की खबर के अनुसार, यह पूरी घटना गुडगांव के बिजनेसमैन के साथ गुरुवार दोपहर सूरजकुंड में हुई। घायल व्यापारी को पुलिस ने गुड़गांव एशियन अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जानकारी दी है। व्यापारी 60 फीसदी इस हादसे में जल गया है।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा गुड़गांव के व्यापारी राजेश गुरुवार को सूरजकुंड किसी होटल में आए थे। जब वो लौट रहे थे तो उन्होंने कार में बैठे हुए परफ्यूम लगाया। फिर कुछ देर बाद उन्होंने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर जलाया। लाइटर के जलते ही धमाके के साथ कार और उनके कपड़ों में आग लग गई, जिससे राजेश लपटों में घिर गए। कपड़ो और कार की सीट के आग पकड़ लेने से राजेश की कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और वो किसी तरह कार से निकले।

इसके बाद स्थानीय लोग और सूरजकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राजेश को पुलिस की गाड़ी से एशियन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+