'गुजराती खाने में मिठास होती है लेकिन पीएम मोदी कड़वा ही बोलते हैं' : आनंद शर्मा

नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 लोकसभा चुनाव तक सुनवाई टालने की बात कही तो पीएम मोदी ने एक रैली में कपिल सिब्बल को निशाने पर लिया, वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी जब भी बोलते हैं कड़वा बोलते हैं।

आनंद शर्मा ने मोदी पर हमला

आनंद शर्मा ने मोदी पर हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जब बोलते हैं कड़वा ही बोलते हैं, गुजरात के खाने में मिठास होती है, लेकिन पीएम मोदी जी फिर भी कड़वा ही बोलते हैं। आनंद शर्मा ने मांग की कि पीएम मोदी को बताना चाहिए कि वो गुजरात में किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आनंंद शर्मा ने डिबेट की चुनौती

आनंंद शर्मा ने डिबेट की चुनौती

आनंद शर्मा ने पीएम मोदी को डिबेट करने की भी चुनौती दी और कहा कि पीएम मोदी कोई भी टाइमिंग तय कर लें, वो उनसे बहस करने को तैयार हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा महात्मा गांधी जी का उदाहरण देते हैं, लेकिन महात्मा गांधी जी सत्य के प्रतीक थे।

आनंद शर्मा का दावा- भाजपा गुजरात हार रही है

आनंद शर्मा का दावा- भाजपा गुजरात हार रही है

गुजरात चुनाव पर बोलते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं को देखकर लग रहे हैं कि गुजरात में भाजपा चुनाव हार रही है। बता दें, इस पहले गुजरात की रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया था मोदी का कहना था कि कांग्रेस को राष्ट्र की चिंता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+