परिवार से 4 माह दूर रहीं डॉ. निधि को हुआ कोरोना, बोलीं- दुगुने उत्साह से फर्ज नी राह जोऊं छूं
पाटणं। गुजरात में पाटणं जिले के धारपुर जनरल अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज करते वक्त डॉक्टर निधि छैंया खुद संक्रमित हो गईं। वह क्वारंटाइन से लौटकर अब फिर ड्यूटी पर लौटने को तैयार हैं। अपनी वापसी के बारे में उन्होंने कहा- 'बस आ होम क्वारंटाइन नो समय पूरो थवा नी राह जोऊं छुं। पछी फरी थी फरज पर हाजिर थई बमणा जुस्सा साथे कोरोना पॉजिटिव दर्दियों नी सारवार मां जोड़ाई जईश।'

18 मई को खुद हुई थीं अस्पताल में भर्ती
यानी अब वह दोगुने उत्साह के साथ रोगियों के इलाज को तैयार हैं। बता दें कि, निधि करीब 4 महीने परिवार से दूर रहीं। यहां उन्होंने अस्पताल में एम.बी.बी.एस. का पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद 6 महीने सेजनरल मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजिडेन्ट डॉक्टर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के सर्वाधिक संपर्क में आने वाले मेडिकल स्टाफ में से नर्सिंग स्टाफ के अन्य 4 सदस्यों की भांति निधि की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई थी।

10 दिन में संक्रमण से मुक्त हुईं
जिसके चलते मई महीने में बैच के हिसाब से रोटेशन में लगाई गई ड्यूटी के हिसाब से उन्हें 1 से 15 मई तक आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करनी पड़ी। 16 मई को सोर थ्रॉट की समस्या महसूस होने पर उनका टेस्ट हुआ, तो पता चला कि उन्हें कोरोना हो गया है। वह लगातार चार महीनों से परिवार से तो दूर थी हीं, रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही उनकी परिवार से मिलने की इच्छा भी पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 18 मई से ट्रीटमेंट लेना शुरू किया।

फिर होम क्वारंटाइन में चली गईं
10 दिन के उपचार के बाद 27 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। जिसके बाद अपने घर उपलेटा में होम क्वारंटाइन में चली गईं। अब उनका कहना है कि ड्यूटी पर लौटने पर मैं मरीजों को सांत्वना दे सकूंगी कि, मैं तो खुद भी कोरोना को मात दे चुकी हूं तो घबराएं नहीं। मेरी तरह ही आप लोग भी ठीक हो जाएंगे।'

लोगों के लिए दी ये सलाह
एक डॉक्टर के तौर पर निधि का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई टीका नहीं है और किसी दवाई का शोध भी नहीं हो पाया है, इसलिए लोग आयुर्वेदिक काढ़े व अन्य घरेलू उपचार से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं, ये जरूरी है।'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications