कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें चुना गया गुजरात का नया सीएम

अहमदाबाद, 12 सितंबर: बीजेपी शासित राज्यों में पिछले कुछ दिनों से उठा-पटक का दौर जारी है। पहले उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर वहां उनकी जगह तीरथ सिंह रावत को कुर्सी संभलवाई, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनको हटाकर पुष्कर सिंह धामी को राज्य की कमान संभाल दी गई। ऐसे ही कर्नाटक में लंबे घटनाक्रम के बाद आखिरकार वाईएस येदियुरप्पा को भी अपने ताज से हाथ धोना पड़ा और उनकी जगह बसवराज बोम्मई को सत्ता पर काबिज किया गया। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री बदलने का नया एपिसोड गुजरात से देखने को मिला, जहां विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के अगले सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल को चुना गया। ऐसे में जानिए कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें चुना गया गुजरात का नया सीएम।

Bhupendra Patel

दरअसल, गुजरात सीएम के पद से विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम आगे चल रहे थे, लेकिन रविवार को बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लिया। जैसे पिछली बार चुनाव जीतने पर सीएम के नाम के लिए नितिन पटेल आगे चल रहे थे, लेकिन पार्टी ने एक बार विजय रुपाणी पर भरोसा जताया था। वैसे ही इस बार भी रुपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल के नाम का ऐलान करके सबको चौंका दिया। रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में साफ हो गया कि अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए सीएम हैं।

घाटलोडिया सीट से विधायक भूपेंद्र पटेल

Recommended Video

    Bhupendra Patel होंगे Gujarat के नए CM, Vijay Rupani की लेंगे जगह | वनइंडिया हिंदी

    गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने रखा था। रविवार को गांधीनगर के बीजेपी दफ्तर में चल रही विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

    पाटीदार समाज का चेहरा भूपेंद्र पटेल

    गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से वास्ता रखते हैं। बता दें कि गुजरात में पाटीदार समाज का एक अच्छा खासा वोट बैंक हैं, हालांकि पाटीदार समाज के नए नेता के रूप में हार्दिक पटेल भी उभर कर सामने आए हैं, लेकिन भूपेंद्र पटेल समाज के बड़े नामों में शुमार हैं। उनकी पटेल समुदाय में अच्छी पकड़ है।

    संघ में लंबे समय से जुड़े रहे भूपेंद्र पटेल

    इसके अलावा भूपेंद्र पटेल काफी लंबे वक्त से आरएसएस यानी संघ के साथ ही जुड़े रहे हैं। वहीं विजय रुपाणी सरकार में कैबिनेट मंत्री का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा AUDA के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत भी काफी चर्चाओं में थी। उन्होंने 1 लाख 17 हजार वोटों से इलेक्शन जीता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+