PM मोदी आएंगे हजार साल पुराने सूर्य मंदिर में, देखिए लाइट-साउंड शो की शानदार झलक
light and sound show modhera sun temple: गुजरात में मेहसाणा जिले के मोढेरा स्थित सूर्य मंदिर का भव्य नजारा मन मोह रहा है। यहां शानदार लाइट एंड साउंड शो की झलक दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि, कल यानी कि 9 अक्टूबर को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उनकी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मोढेरा का सूर्य का मंदिर 1026 ईस्वी में बनवाया गया था। यह पाटण नामक स्थान से 30 किलोमीटर दक्षिण की ओर पड़ता है।

9 और 10 अक्टूबर को मोदी का दौरा
एक भाजपाई नेता ने बताया कि, राज्य विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 और 10 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान मोदी देलवाड़ा, मोढेरा, बहुचराजी, मेहसाणा और आणंद में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह मोढेरा में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। मोदी इस सूर्य मंदिर का पहले भी जिक्र कर चुके हैं।

शिल्पकला का बेजोड़ उदाहरण है यह मंदिर
मोढेरा स्थित सूर्य मन्दिर विलक्षण स्थापत्य और शिल्प कला का बेजोड़ उदाहरण है। एक खास बात यह है कि, इस मंदिर के निर्माण में जोड़ लगाने के लिए कहीं भी चूने का प्रयोग नहीं किया गया। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, इस मंदिर को सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने 1026 ई. में दो हिस्सों में बनवाया था। इसमें पहला हिस्सा गर्भगृह का और दूसरा सभामंडप का है।

मंदिर के सभामंडप में कुल 52 स्तंभ
इस मंदिर के गर्भगृह में अंदर की लंबाई 51 फुट, 9 इंच और चौड़ाई 25 फुट, 8 इंच है। इस मंदिर के सभामंडप में कुल 52 स्तंभ हैं।

रामायण और महाभारत के प्रसंगों की कारीगरी
स्तंभों पर विभिन्न देवी-देवताओं के चित्रों के अलावा रामायण और महाभारत के प्रसंगों को बेहतरीन कारीगरी के साथ दिखाया गया है। इन स्तंभों को नीचे की ओर देखने पर वह अष्टकोणाकार और ऊपर की ओर देखने से वह गोल नजर आते हैं।

यहां पड़ती है सूर्योदय की पहली किरण
इस मंदिर का निर्माण कुछ इस प्रकार किया गया था कि सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को रोशन करे। यहां सभामंडप के आगे एक विशाल कुंड है, जो सूर्यकुंड या रामकुंड के नाम से जाना जाता है।

मोदी करेंगे लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को मोढेरा में सोलर विलेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह मोढेरा में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications