VIDEO: छोटे से जंतु ने उछल-उछलकर शेरनी से लिया पंगा, कई शेरनियां भी मार ना पाईं

जूनागढ़। जंगल में शेर-शेरनियां जिस जानवर को चाहें, उसे मार गिराएं। शेर को जंगल का राजा जो कहा जाता है! ये जंगली जानवर जब अपने से छोटे वन्यजीवों का शिकार करते हैं, बहुत कम ही ऐसा होता है कि कोई जीव इनके चंगुल से खुद को बचा पाए। इंसानों की नजर में शेही, कछुए या झाउू मूसा ही ऐसे छोटे प्राणी हैं, जो शेर-तेंदुए से खुद को बचा पाते हैं। मगर, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें एक छोटे से वन्यजीव ने ही कई शेरनियों से टक्कर ली।

lioness defeated in forest

यह वीडियो देखिए। इसमें आप देख सकते हैं कि कई शेरनियां घास के मैदान में नजर आ रही हैं, और नेवले जैसा छोटा-सा जीव उन्हें नोंच रहा है। शेरनी उस पर पंजा मारने की कोशिश करती है, लेकिन वह उछलकर शेरनी की नांक को नोंच लेता है। इसके बाद शेरनी पीछे हटती चली जाती है।

यह जीव कई बार उछल उछलकर शेरनी से पंगा लेता है। तथा शेरनियों को पीछे और पीछे हटना पड़ता है। वीडियो को शुरू में देखने पर आपको नजर आएगा कि वहां 3 शेरनियां हैं। इस दौरान कुछ पर्यटक जीप पर लॉयन सफारी का लुत्फ लेने आए हुए हैं।

lioness defeated in forest

बता दें कि, शेर-शेरनियों के लिए गुजरात के जंगल विश्व प्रसिद्ध हैं। जो शेर भारत के "गिर जंगल" में मिलते हैं, उन्हें एशियाई शेर (asiatic lion) कहा जाता है। यानी ये शेर एशिया महाद्वीप के हैं, जो बहुतायत भारत में ही ​मिलेंगे।

सासन गिर रेंज के वन अधिकारी डॉ. मोहन राम (IFS) ने बताया कि, गुजरात के जंगलों में 500 से ज्यादा शेर-शेरनियां हैं। जिनमें शेरनियों की तादाद शेरों से ज्यादा है। शेरों की आधिकारिक गणना 5 साल में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+