VIDEO: गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत, 57 जख्मी, 4800 लोगों को इलाके से निकाला गया

भरुच। गुजरात में भरूच जिले के दहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट में यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में आज उत्पादन प्रक्रिया के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे यूनिट में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई, जबकि घायलों की संख्या 50 से ज्यादा है। मौके पर मौजूद कर्मचारी ज्यादा चपेट में आए। ब्लास्ट के कारण कुछ ही क्षणों में धुएं के काले गुबार दूर-दूर तक फैल गए।

प्लांट में हुए ब्लास्ट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की कंपनियों के भी कांच टूट गए थे। वहीं, यूनिट में फैली आग पर क़ाबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। भरूच के ज़िलाधिकारी एमडी मोडिया ने कहा कि, 'प्लांट के समीप के दो गांवों के क़रीब 4800 लोगों को गांव से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि, हादसे में 57 लोग घायल हुए।'

Watch video: Blast in chemical factory at bharuch gujarat, 15 workers injured due to fire

दकमल की 12 गाड़ियां पहुंचीं

घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। ​अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ समय पश्चात् वहां दकमल की 12 गाड़ियां आ पहुंचीं। एक कर्मचारी ने बताया कि, आग लगते ही कई कर्मचारी बाहर की ओर भागे, जिससे वे बच गए। मगर, जो अंदर फंसे थे वे तड़पने लगे और उनमें से कई आग में झुलस गए। इस हादसे की एंबुलेंस को भी सूचना दी गई, लेकिन वो टाइम पर नहीं पहुंच सकी।

Watch video: Blast in chemical factory at bharuch gujarat, 15 workers injured due to fire

आसपास के इलाके कार्डन किए गए
इस मर्तबा झुलसे कर्मचारी चीखते चिल्लाते रहे। बहरहाल, घायलों को भरुच के निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं, आसपास के इलाके कार्डन किए गए हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटनास्थल पर सेफ्टी सिस्टम की जांच की जा रही है।

Watch video: Blast in chemical factory at bharuch gujarat, 15 workers injured due to fire

साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+