VIDEO: रॉन्ग साइड से ब्रिज पर टैंपो दौड़ा रहा था युवक, तभी लगी टैक्सी की टक्कर, हुआ बुरा हाल

जामनगर। गुजरात में जामनगर के समर्पण सर्किल के पास रात को एक ऑटो रिक्शा (टैंपो) चालक को ऐसा सबक मिला कि, जान पर बन आई। वह चालक ब्रिज पर रॉन्ग साइड से ऑटो दौड़ा रहा था। जिसका अन्य वाहन चालक से वह वीडियो भी रिकॉर्ड करवा रहा था। सामने से आते वाहनों को देख वह ऑटो को जरा-सा साइड में कर लेता और फिर स्पीड बढ़ा देता। ऐसे ही सामने से आते कई वाहनों से वह बचा। मगर, फिर अचानक एक टैक्सी से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो वाला ऑटो से नीचे लुढ़क गया। लोगों ने देखा कि, वो बेहोश हो चुका था।

Recommended Video

    Viral Video: रॉन्ग साइड से ब्रिज पर टैंपो दौड़ा रहा था युवक, तभी हुआ ऐसा हादसा | वनइंडिया हिंदी
    watch-video-a-driver-driving-the-auto-rickshaw-in-wrong-side-on-bridge-hits-by-taxi

    ऑटो वाले की मनमर्जी के कारण हुए इस हादसे पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो गलत दिशा में किस तरह ऑटो भगा रहा था। सामने से आती टैक्सी की टक्कर लगने पर उसका ऑटो दुचक गया। कांच फूट गए और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। बहरहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, कहीं वह ऑटो चालक नशे में तो नहीं था। क्या उसने शराब पी हुई थी? और जो शख्स उसका वीडियो बना रहा था वो कौन था? काफी देर तक गलत दिशा में ऑटो भगाते रहने के बावजूद उसे किसी ने रोका क्यों नहीं? ऐसे ही तमाम सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, जांच-पड़ताल के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में ऑटो वाले के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। अब घटना का वीडियो लोग सोशल साइट्स पर शेयर कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+