यहां घुड़चढ़ी नहीं करने देते ऊंची जाति के लोग, दलित पिता ने हाथी पर निकाली बेटी की बारात- VIDEO
अहमदाबाद। एक दलित परिवार के यहां शादी में बेटी को हाथी पर बैठाकर बारात निकाली गई। हाथी पर सवार बेटी के हाथों में तलवार थी और हौदे पर राजाओं जैसा छत्र। हाथी को रंग-बिरंगा सजाया गया। उस पर सामने अंबेडकर साहब की तस्वीर भी लगाई गई। इस बारात को देखने भारी भीड़ आ जुटी। वहीं, बारात में शामिल लोग भी काफी उत्साहित नजर आए।
Recommended Video

हाथी पर निकाली गई बेटी की बारात
अब इस शादी के दूर-दूर तक चर्चे हो रहे हैं। इसके वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि, हाथी पर निकली बेटी की बारात देखने लोगों की किस कदर भीड़ उमड़ी है। इसी हाथी पर- "डरो मत, हम सभी हैं समान" जैसे संदेश लटकाए गए। ब्याह रचाने वाली बेटी के एक संबंधी ने बताया कि, ऐसा करवाकर पिता ने अपने अरमानों को पूरा किया है, क्योंकि गुजरात के कई हिस्सों में आज भी अगर दलितों की बारात घोड़े पर निकलती है तो पथराव होता है। कई दफा तो उूंची जाति के लोग दलितों को हिंसा का शिकार बना चुके हैं।

खुद घुड़चढ़ी नहीं कर सके थे पिता
बताया जा रहा है कि, अहमदाबाद के सुरेंद्रनगर निवासी नटू परमार दलित पिता को बेटी की बारात हाथी पर निकालने का विचार खुद की शादी के दिनों को याद करते हुए आया। दरअसल, जब नटू परमार की शादी हुई थी तो उूंची जाति के लोगों के डर के कारण वे खुद शादी में घुड़चढ़ी नहीं कर सके थे। मगर, अब बेटी की शादी में उन्होंने अहमदाबाद से बुलवा लिया। ऐसा करके उन्होंने दबंगों को भी यह संदेश दिया कि समाज में सब बराबर तरीके से जी सकते हैं।

ससुराल वाले भी यह दृश्य देखने आए
जिस बेटी की शादी हुई है, वो तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसका नाम भारती है। भारती नर्सिंग और मिडवाइफ की डिग्री के साथ अभी लिमडी जनरल हॉस्पिटल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही हैं। उनकी शादी से जुड़ी खास बात यह भी है कि, जब हाथी पर बारात निकाली गई तो भारती की ससुराल वाले भी देखने पहुंचे थे। भारती की एक सहेली ने बताया कि, नटू परमार के 19 और 21 साल के दो बेटे हैं, वे भी नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications