VIDEO: नदी में उफान से सड़कें डूबीं, बोलेरो मझधार में फंसी तो लोगों ने यूं बचाई 4 की जान
कच्छ। पिछले साल की तरह ही गुजरात में इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नालों में उफान पर हैं और पानी रिहायशी इलाकों को भी डुबो दे रहा है। कई इलाकों में सड़कें ऐसे नजर आ रही हैं, जैसे नदियां बह रही हों। यहां अबडासा क्षेत्र में मोथला कॉजवे मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी मझधार में फंस गई।
Recommended Video

गुजरात: बोलेरो मझधार में फंसी
कई फीट पानी से गुजरते हुए वह पानी के तेज बहाव में दूसरी ओर झुक गई। इस बीच वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उस बोलेरो में बैठी सवारियों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुल चार लोगों को बोलेरो से बाहर निकाला गया। इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। जान बचने पर बोलेरो वाले लोगों ने बचाने वालों का आभार जताया।

आखिर रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब रहा
संवाददाता ने बताया कि, बोलेरो में सवार चार लोगों को खुद की जान के लाले पड़ गए थे, क्योंकि पानी का बहाव तेज था और सब ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। बोलेरो बहकर गहरे पानी में जा सकती थी। साथ ही बचाने वाले भी बहकर डूब सकते थे। हालांकि, उनका रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब रहा। अब लोग इस घटना के वीडियो शेयर कर रहे हैं।

ये लोग सवार थे बोलेरो में
जो लोग बचाए गए, उनकी पहचान राजेश भानुशाली एवं उनके दो बच्चे और एक व्यक्ति के तौर पर हुई। वे सभी लोग बोलेरो से कहीं जा रहे थे, तभी मोथला कॉजवे पर पानी का दबाव बढ़ने से जीप साइड में फंस गई। वह मदद के लिए चिल्लाने लगे।इस पर वहां मौजूद कुछ युवक उनकी मदद के लिए आगे आए।












Click it and Unblock the Notifications