विशाखापट्टनम हादसा: गैस का रिसाव रोकने गुजरात की कंपनी ने भेजा 500 किलो PTBC केमिकल

वापी। आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के एलजी पॉलिमर प्लांट में हुए गैस लीक हादसे से कोहराम मचा हुआ है। 5 हजार से ज्यादा लोग इस गैस की चपेट में आए, जबकि 10 की मौत हो गई।संकट की इस घड़ी में गुजरात के वापी स्थित के. के. पूंजा एन्ड संस कंपनी आगे आई है। इस कंपनी ने विशाखापट्टनम से करीब 30 किमी दूर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के केमिकल प्लांट में गैस रिसाव रोकने के लिए खास केमिकल भेजा है।

Visakhapatnam Vizag Gas Leak: Vapis Company sent 500Kg PTBC Chemical for LG Polymers plant

संवाददाता ने बताया कि, वापी से 500 किलो पीटीबीसी (पैराटेरटियरी बुटिल कैथेकोल) नामक केमिकल हवाई मार्ग से विशाखापट्टनम भेजा गया है। वहां इस केमिकल को स्टारिंग टैंक में डालने से गैस रिसाव का असर मंद पड़ जाएगा। कंपनी के पार्टनर संजयभाई ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे ही उनके पास कलक्टर और एसडीएम के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी फोन आया था और विशाखापट्टनम स्थित कंपनी में हुई गैस दुर्घटना की जानकारी देकर उसे रोकने के लिए 500 किलो पीटीबीसी केमिकल दमण पहुंचाने के लिए कहा गया था। जिसके तहत दोपहर को ही केमिकल दमण में पहुंचाया गया। शाम तक केमिकल विशाखापट्टनम पहुंच जाएगा।

Visakhapatnam Vizag Gas Leak: Vapis Company sent 500Kg PTBC Chemical for LG Polymers plant

संजयभाई ने दावा किया कि, एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के केमिकल प्लांट में जिस स्टारिंग टैंक से गैस रिसाव हुआ है, उसमें यह केमिकल डालने से पोलिमराइजेशन रुक जाने से स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। ज्ञातव्य है कि, बुधवार देर रात को विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के केमिकल प्लांट से गैस लीक हुई। इससे पास के इलाकों में रहने वाले लोग बेहोश हो-होकर गिरने लगे। बाद में सुबह करीब 5:30 बजे न्यूट्रिलाइजर्स के इस्तेमाल के बाद हालात कुछ काबू किए जा सके। हालांकि, तब तक गैस 4 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 छोटे गांवों में फैल गई थी। एहतियात के तौर पर 3 किलोमीटर के दायरे में गांवों को खाली कराना पड़ा। साथ ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां स्टैंड बाय रखी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+