'बवाल करने वालों को दरगाह के सामने पीटा', हिंसा के बाद उपद्रवियों की पिटाई का वीडियो वायरल
जूनागढ़ में दरगाह के बाहर खड़े लोगों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे प्रशासन ने अवैध रूप से बनाया हुआ बताया है।
गुजरात के जूनागढ़ में मजार हटाने को लेकर दिए गए नोटिस के बाद बवाल मच गया। सैकड़ों लोग मजार के सामने इकट्ठे हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंह पर रुमाल बांधे दो लोग मजार के सामने उपद्रवियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंह पर रुमाल बांधे दो लोग दरगाह के सामने 5-6 लोगों को बेल्ट से पीट रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। शुक्रवार रात दरगाह के बाहर भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं, कई पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दरगाह के बाहर कथित तौर पर पथराव और तोड़फोड़ करने वाले 174 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, अभी हालात काबू में हैं, सैकड़ों पुलिसकर्मी पूरे जूनागढ़ शहर में तैनात किए गए हैं। जूनागढ़ के अधिकारियों ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि ये वायरल वीडियो अवैध रूप से तैयार किया गया है।
बता दें कि जूनागढ़ के मजेवड़ी गेट के सामने रास्त के बीचोबीच एक दरगाह बनी है। इसे हटाने के लिए महानगर पालिका ने एक नोटिस जारी किया । इस नोटिस में बताया गया कि ये धार्मिक स्थल अवैध तरीके से बनाया गया है। पांच दिनों के अंदर ये धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किया जाए वरना ये मजार को तोड़ दिया जाएगा। नोटिस पढ़ते ही असमाजिक तत्व एकत्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications