शेरनी के लिए 2 शेरों में हुई लड़ाई, 5 शेरनी कर रहीं बीच-बचाव, देखें वीडियो
Gujarat News, अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के जंगल में जंगल के राजा भिड़ बैठे। दोनों के बीच वजह थी एक शेरनी। दोनों अपने अपने इलाके के बादशाह थे, मगर शेरनी को पाने के लिए एक-दूसरे के सामने डट गए। उन दोनों के झगड़े को रोकने के लिए पांच शेरनियों ने बीच बचाव का प्रयास किया। हालांकि, शेरनियों के सामने भी वे नहीं रुके।

सोशल मीडिया पर इस झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों शेरों के बीच फाइट हो रही है। वहीं, उन्हें रोकने और लड़ाई से उनका ध्यान भटकाने के लिए पांच शेरनियां तरह-तरह के प्रयास करती दिख रही हैं। काफी कोशिशों के बाद भी शेर नहीं माने और गुत्थम-गुत्था पर उतारू हो गए।













Click it and Unblock the Notifications