VIDEO: रिहायशी बिल्डिंग में ही चल रहा था बुरा धंधा, 4 युवतियों को मुक्त कराया, 8 गिरफ्तार

वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के मुजमहुडा क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा था। पता चलने पर पुलिस ने वहां रेड मारी। जिसमें 4 राजस्थानी युवतियां पकड़ी गईं। जबकि, 3 ग्राहक भी मौके से हत्थे चढ़े। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूरी कार्रवाई में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मगर, इस रैकेट का मुख्य सूत्रधार विपुलगीरी गोस्वामी नहीं पकड़ा जा सका। वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।

पता चला है कि, मुजमहुडा स्थित सिल्वर आर्केड कॉम्प्लेक्स के बी-विंग के फ्लैट नंबर-303 और 304 में यह रैकेट संचालित किया जा रहा था। विपुलगीरी गोस्वामी नामक शख्स इसे चला रहा था। पुलिस को सूत्रों से देहव्यापार के बारे में जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस की टीम रेड मारने चुपके से पहुंची। हालांकि, वहां विपुलगीरी तो नहीं मिला। मौके से उसका साथी और संचालक महंमदरजाऊल उर्फ बबलू पकड़े गए।

Video: racket busted in vadodara, 8 arrested by gujarat police

वहीं, फ्लैट्स में चार राजस्थानी युवतियों भी पुलिस ने बरामद कीं। वहीं, तीन ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो बतौर ग्राहक आए थे। उनकी पहचान भावेश राठोड, मेहुल राठोड और विशाल दवे के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच के दौरान विपुलगीरी ने ही राजस्थानी युवतियों को यहां रहने की व्यवस्था कराई थी। उसी ने उनसे देहव्यापार का धंधा शुरू करवाया। साथ ही प्रति ग्राहक 3000 रुपये शुल्क लेता था।
बहरहाल, पुलिस टीम ने 9 मोबाईल, 9 पैकेट कॉन्डोम, 15000 रुपए के कैश और कार को जब्त कर लिया है। ​यह पूरा माल 5,70,000 रुपए का बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+