VIDEO- बारात निकासी के समय हाथ में पिस्तौल लेकर गोलियां दागने लगा दूल्हा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद। यहां एक शादी ऐसी हुई कि कुछ हटकर करने के चक्कर में दूल्हा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, जब बारात निकासी हो रही थी, तो दूल्हा हाथ में पिस्तौल लेकर खुद ही हवा में फायरिंग करने लगा। जिसका वीडियो बाद में सोशल साइट्स पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दूल्हे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है।

यह शादी अहमदाबाद के ओधवा क्षेत्र की हरेकृष्ण सोसाइटी में हुई थी। जहां दूल्हे को घोड़ी पर निकाला गया। जबकि, कोरोना-गाइडलाइंस के चलते जुलूसों या रैलियों को भीड़ के कारण अनुमति नहीं है। बावजूद इसके ऐसा किया गया। दूल्हे के परिवार के सदस्य और यार-दोस्त डीजे के धुन पर झूमते रहे। वहीं, दूल्हे ने किसी से पिस्तौल लेकर हवा में गोली दाग दीं। इस मामले की अहमदाबाद पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी, हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिसकर्मियों ने एक्शन लिया।

फिर, कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने शिवा राजपूत समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बाद में एक और पकड़ा गया। अहमदाबाद में जश्न के मौके पर फायरिंग की घटना कुछ दिनों पहले भी सामने आई थी। जहां एक युवक के जन्मदिन के मौके पर तरह-तरह की बंदूकों से गोली चलाई गईं। वहीं, एक शादी में भी हुक्का पार्टी और गोलीबारी की घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications