VIDEO: बाइक में पेट्रोल भरते समय अचानक लग गई आग, कर्मी की हिम्मत से बची लोगों की जान

दमन/दीव। यहां पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरते समय हादसा हो गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने जैसे ही टोंटी बाइक के अंदर डालकर पेट्रोल भरनी शुरू की, उस बाइक की टंकी में अचानक आग लग गई। जिससे पलक झपकते ही बाइक आग की लपटों से घिर गई। उस वक्त उस बाइक पर दो लोग बैठे हुए थे, तत्काल वे उतरकर दूर लुढ़क गए।

Recommended Video

    VIDEO: बाइक में पेट्रोल भरते समय अचानक लग गई आग, कर्मी की हिम्मत से बची लोगों की जान
    पेट्रोल पंप की टोंटी में भी लग गई

    पेट्रोल पंप की टोंटी में भी लग गई

    वहीं, बाइक से लगी आग पेट्रोल पंप की टोंटी में भी लग गई। मगर, ऐसे समय में पेट्रोल पंप के कर्मियों ने निडर होकर फौरन आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर सेफ्टी के सिलेंडर से आग पर एक खास तरह का रसायन छिड़का। जिससे तत्काल आग बुझ गई। अन्यथा यहां भयंकर हादसा हो जाता।

    पूरी बाइक जल उठी

    पूरी बाइक जल उठी

    संवाददाता ने बताया कि, यह घटना शहर के गांधीपड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। उस वक्त दो बाइक वहां खड़ी हुईं और एक पेट्रोल भरवा रहा था। उसी वक्त बाइक में आग लगी। यह आग इतनी भयानक थी कि, पूरी बाइक जल उठी। बहरहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन आप वीडियो देख सकते हैं कि, आग सबसे पहले बाइक की टंकी में लगी।

    आग लगने की वजह पता नहीं चली

    आग लगने की वजह पता नहीं चली

    जिस बाइक में आग लगी, उस पर एक बुजुर्ग और नौजवान सवार थे। वह नौजवान जब जेब से रुपये निकाल रहा था और फिलर पेट्रोल भर रहा था। तभी अचानक बाइक की पेट्रोल टैंक में आग लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+