वडोदरा हादसा: 11 मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग, बेटे की अगले महीने होनी थी शादी

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के पास ट्रक और ट्रोले के बीच हुई भयंकर टक्कर में कल 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक पूरा परिवार खत्म हो गया, जिनमें पति-पत्नी, बेटा-बेटी और चचेरा भाई शामिल हैं। परिवार के एक लड़के की सगाई हो चुकी थी और अगले महीने ही उसकी शादी होने वाली थी। उसका नाम सुरेश जिंजाला था। वहीं, इस हादसे में मारे गए लोगों में 3 मां और उनके इकलौते बेटे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र सिर्फ 8, 12 और 15 साल थी।

Vadodara national highway accident updates: Five Members Of A Single Family lost lives, and five women dead also

Recommended Video

    Gujarat: Vadodara Accident में 11 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

    संवाददाता ने बताया कि, जो पूरा परिवार नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में चल बसा, वो सूरत की आशानगर सोसायटी में रहते थे। जिंजाला परिवार के घर अब मातम पसरा हुआ है। उनके पड़ोसी ने कहा कि 'यह परिवार इतना मिलनसार था कि सोसायटी का हर सदस्य इनसे परिचित था। ये परिवार यहां 20 सालों से रह रहा था और सोसायटी में कभी किसी से इनकी अनबन नहीं देखी गई। जमाने में अच्छे लोगों के साथ ही ऐसा क्यों होता है, यह समझ नहीं आ रहा।''

    बता दें कि, हादसा बीते रोज नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास रात को करीब 3 बजे हुआ था। आयशर ट्रक में सवार लोग सूरत से पावागढ़, वडताल और डाकोर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी ट्रोले से टक्कर हुई। इस दुर्घटना के वक्त लोग सो रहे थे और टक्कर होने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जिसके चलते आसपास के लोग जागे और मदद के लिए अन्य लोगों को भी जगाया।

    Vadodara national highway accident updates: Five Members Of A Single Family lost lives, and five women dead also

    एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया गया। घायलों को वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां सुपरिटेंडेंट रंजन अय्यर ने बताया कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही 9 लोगों की मौत हो गई थी। घायलों में भी 2 की हालत इतनी गंभीर थी कि उपचार से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+